कोरबा: नकली गन दिखाकर नाबालिग से छेड़छाड़, रिश्तेदार निकला आरोपी, 30 हजार लूटकर फरार, पास्को एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज
Korba, Korba | Jun 21, 2026 कोरबा के सीएसईबी चौकी क्षेत्र के कोहड़िया इलाके में 12 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़, मारपीट और लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक पीड़िता का रिश्तेदार बताया जा रहा है, जिसने नकली गन दिखाकर नाबालिग को डराया, उसके साथ छेड़छाड़ की और 30 हजार रूपए लूटकर फरार हो गया।