लोहरदगा: लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान में दिवंगत सचिव चंद्रपति यादव को श्रद्धांजलि दी गई
लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान के कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 10:30 बजे श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में संस्था के दिवंगत सचिव स्वर्गीय चंद्रपति यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।