शहपुरा: शाहपुर पुलिस ने गनेशपुर तिराहे पर चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 11 चालान काटे, ₹3800 जुर्माना वसूला
शाहपुर पुलिस ने गनेशपुर तिराहा में रविवार दोपहर 3:00 बजे वाहन चेकिंग अभियान चलाया और वाहनों के सीट बेल्ट सहित दस्तावेजों की जांच करते हुए 11 वाहन चालकों से चालान काटते हुए ₹3800 सम्मन शुल्क वसूला। दरअसल शाहपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए 11 वाहन चालकों के चालान काटते हुए ₹3800 सम्मन शुल्क वसूला और यातायात नियमों के साथ वाहन चलाने की समझाइश दी ।