सरस्वती पूजा को लेकर शहर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने नाथनगर थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती एवं लाइसेंस से संबंधित अभिलेखों की गहन समीक्षा की गई।