कासगंज: कासगंज जिले के गुलफान सिंह यादव को भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत संगठन का जिलाध्यक्ष बनाया गया
कासगंज जिले के समाजसेवी गुलफान सिंह यादव को भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकेट संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार तालान द्वारा सौंपी गई। नियुक्ति के बाद अनिल कुमार तालान ने माला पहनाकर गुलफान सिंह यादव का स्वागत किया और उन्हें जल्द से जल्द कासगंज जिले में संगठन का विस्तार करने के निर्देश दिए।