सेन्हा: सेन्हा थाना क्षेत्र के बक्सीडीपा में दो बाइक की टक्कर, छह घायल और एक की मौत
सेन्हा थाना क्षेत्र के बक्सीडीपा जंगल के पास रविवार दोपहर करीब 1 बजे लोहरदगा–गुमला मुख्य मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर में छह युवक घायल हो गए। घायलों को स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल, लोहरदगा में इलाज के लिए पहुंचाया गया। इलाज के दौरान भड़गांव गांव के पीर मोहम्मद अंसारी के पुत्र मजीबूल अंसारी की मौत हो गई।