खंडवा नगर: सामान लेने निकला था, पर वापस नहीं लौटा, अपहरण का मामला दर्ज
पदमनगर क्षेत्र में रहने वाला 14 वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बालक 7 अप्रैल को घर से पास की किराना दुकान पर सामान लेने के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। जानकारी रविवार सुबह 11 बजे की है