मांट: पत्नी की हत्या के आरोपी को नोहझील पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mat, Mathura | Jun 2, 2026 नौहझील पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे उसके पति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक जगदम्बा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे हसनपुर-मकरन्दगढ़ी मार्ग से उमेश कुमार निवासी मकरन्दगढ़ी को गिरफ्तार किया है, उमेश के खिलाफ 26 मई को हत्या कि रिपोर्ट दर्ज हुई थी