डेहरी: कछवा थाने की पुलिस ने छापेमारी के दौरान अपहरण कांड के आरोपी को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
Dehri, Rohtas | Sep 15, 2024 थाने में दर्ज कांड में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लेकर रोहतास पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है इसी कड़ी में कछवा थाने की पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर कांड संख्या 124/ 24 के अभियुक्त धर्मपाल कुमार पिता धनजी सिंह कछवा इलाके निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । एसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।