डेहरी: डेहरी मुफस्सिल थाने क्षेत्र में छापेमारी के दौरान दो शराब के तस्कर शराब की खेप के साथ गिरफ्तार
Dehri, Rohtas | Sep 14, 2024 अवैध शराब तथा शराब के धंधेबाजो के विरुद्ध छापेमारी अभियान चला कर डेहरी मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने दो शराब के तस्करों को गिरफ्तार किया है वही उनके पास से शराब की खेप भी बरामद की है। एसपी ने बताया कि विशेष छापेमारी अभियान के दौरान डेहरी मुफस्सिल थाने क्षेत्र से दो शराब तस्कर को 9 लीटर देसी मसाला शराब तथा विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है ।