डेहरी: स्पेशल ड्राइव के दौरान डेहरी सहित विभिन्न इलाके से फरार चल रहे 8 बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे।
Dehri, Rohtas | Sep 14, 2024 रोहतास के एसपी विनीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पेशल ड्राइव के दौरान डेहरी सहित विभिन्न इलाके से फरार चल रहे 8 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है वही उनके पास से 207 लीटर देसी के साथ विदेशी शराब भी बरामद की गई है बताया कि अभियान के क्रम में वाहन जांच के दौरान 250 वाहनों से 1 लाख़ 10 हजार का जुर्माना भी किया गया है तीन मोबाइल फोन व एक कार भी मिली है।