आरंग: आरंग थाना क्षेत्र में विवाहिता से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Arang, Raipur | Aug 16, 2025 आरंग थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, जब आरोपी ने महिला को अकेला पाकर उसकी लज्जा भंग करने का प्रयास किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शनिवार को ही न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।