कैराना: कैराना के गांव मंडावर में रेत खनन के विरोध में किसान हुए लामबंद, प्रदर्शन कर जताया विरोध
Kairana, Shamli | Sep 30, 2026 बुधवार को कैराना तहसील क्षेत्र के गांव मंडावर में किसानों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान जनूबा ने आरोप लगाया कि दबंगई के बल पर खनन पट्टे की आड़ में काम किया जाता है। उन्होंने कहा कि पूर्व में उनके परिवार के लोगों के खिलाफ फर्जी तरीके से मुकदमे दर्ज कराकर जेल भेजा गया था। किसान आरिफ का आरोप है कि ठेकेदार दबंग लोगों के साथ मिलकर खनन चलाता है।