बंजरिया: प्रखंड क्षेत्र बंजरिया में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदला, बारिश शुरू होने से गर्मी से मिली राहत
प्रखंड क्षेत्र बंजरिया सहित अन्य जगहों पर शुक्रवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदला,बारिश शुरू होने से लोगो को मिली राहत। बता दे कि सुबह से चिलचिलती धूप गर्मी से लोगो का बुरा हाल था। लोग घरों से निकलना बंद कर दिए थे। हिट वेभ की चेतावनी जारी की गई थी। स्कूलों को बंद कर दिया गया है। लेकिन इस बारिश के कारण गर्मी व तेज धूप से थोड़ी से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।