रफीगंज: अकौनी मोड़ के समीप टोटो और ट्रैक्टर की टक्कर में 5-6 लोग घायल
रफीगंज शिवगंज पथ पर अकौनी मोड़ के समीप शनिवार संध्या6:30 में टोटो एवं ट्रैक्टर की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टोटो सवार करीब 5 से 6 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि टोटो के परखच्चे उड़ गए। रफीगंज CHCमें दो घायलों को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया अन्य घायलों को स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। टोटो औरंगाबाद से रफीगंज आ रही थी