पुपरी: छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पुपरी शहर में पथ संचलन किया गया
छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस व हिन्दू साम्राज्य दिवस के मौके पर रविवार की शाम 5 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पुपरी शहर में पथ संचलन किया गया। इस मौके पर स्वयंसेवक भगवा ध्वज लिए पथ संचलन में भाग लिया। जो गुरुकुल विधा मंदिर से प्रारंभ हो कर शहर के विभिन्न सरको से गुजरते हुए कन्हैया गार्डेन में आकर समाप्त किया गया।