बिसौली: बदायूं के कछला पुल से एक युवक ने शराब के नशे में गंगा में छलांग लगाई, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से निकाला
Bisauli, Budaun | Jul 31, 2026 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के ललसी नगला गांव का रहने वाला 40 वर्षीय मोहन पुत्र गिरवर ने शुक्रवार शाम 7:30 बजे के आसपास शराब के नशे में कछला पुल से गंगा में छलांग लगा दी। गंगा में डूबता देख कछला पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने गोताखोरों की मदद से मोहन को गंगा से निकला और कछला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया।