न्यायोत्सव अंतर्गत ग्राम परसुखेड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। सचिव अश्विनी सिंह ने बाल विवाह को अपराध बताते हुए शिक्षा और समानता पर जोर दिया। न्यायिक मजिस्ट्रेट हेमंत मेहरा ने महिलाओं को घरेलू हिंसा अधिनियम व मुफ्त विधिक सहायता की जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।