गिरियक: गिरियक भाजपा ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने सतौआ गांव में सदस्यता अभियान चलाया
गिरियक भाजपा ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ता गुरूवार की दोपहर 1.45 बजे गिरियक प्रखंड के सतौआ गांव पहुंचे जहां सदस्यता अभियान चलाया जिसका नेतृत्व जिला सदस्यता प्रभारी सह भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्याम किशोर प्रसाद सिंह ने किया. कार्यकर्ता सतौआ गांव के एक एक घर में पहुंचे और ग्रामीणों को पार्टी की नीतियों एवं एनडीए सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया.