गुरारू: मनरेगा योजनाओं में फर्जी निकासी की जांच की मांग, अधिकारियों को भेजा गया आवेदन
Guraru, Gaya | May 30, 2026 प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कजरैला निवासी बालेश्वर कुमार ने मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता एवं फर्जी निकासी की जांच कर पंचायत रोजगार सेवक विकास कुमार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग शनिवार को की है। इस संबंध में उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री, मगध प्रमंडल के आयुक्त, गया के जिला पदाधिकारी तथा उप विकास आयुक्त को आवेदन की प्रतिलिपि भेजी है।