अनूपपुर: भालूमाड़ा में शराब दुकान पर हमला, मैनेजर से मारपीट और लाखों की लूट
जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में बीती रात बदमाशों ने एक विदेशी शराब दुकान में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। दुकान बंद कर हिसाब-किताब कर रहे मैनेजर राजकुमार राय से आरोपियों ने जबरन शराब मांगी और मना करने पर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद हमलावरों ने करीब 5 से 6 लाख रुपये की नकदी, साथ ही मैनेजर से मोबाइल और 25–30 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए।