बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के तहत मधेपुरा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों आलमनगर, बिहारीगंज, सिंहेश्वर (अ.जा.) और मधेपुरा में 6 नवंबर को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। जिले के कुल 1594 मतदान केंद्रों पर वोटिंग कराई गई। मतदान समाप्त होने के बाद सभी ईवीएम को सीलबंद कर बीएन मंडल विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस स्थित स्ट्रांग रूम में रखा गया है।