जहानाबाद: भत्तन बीघा गांव में दशकभर से ठप नल-जल योजना, 45 परिवार एक चापाकल के सहारे
जहानाबाद जिले के काको प्रखंड अंतर्गत सैदाबाद पंचायत के भत्तन बीघा गांव में ‘हर घर नल का जल’ योजना दस साल बाद भी ग्रामीणों तक नहीं पहुंच सकी है। गांव में बोरिंग और सरकारी भवन बनने के बावजूद एक बूंद पानी की सप्लाई नहीं हुई। भीषण गर्मी में 45 परिवार सिर्फ एक सरकारी चापाकल के भरोसे हैं, जहां रोज पानी भरने को लेकर विवाद भी हो जाता है।