धनौरा: मंडी धनौरा में महात्मा ज्योतिबा फुले नगर बहाली को लेकर जोरदार प्रदर्शन, तहसील तक निकाला गया जुलूस
मंडी धनौरा में महात्मा ज्योतिबा फुले नगर को पुनः बहाल करने की मांग को लेकर शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। महात्मा ज्योतिबाफुले संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में सैनी समाज सहित अन्य समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन की शुरुआत मंडी धनौरा के रामलीला मैदान से हुई।