कांके: वेतन नहीं मिलने पर रिम्स के नर्सिंग स्टाफ ने डायरेक्टर ऑफिस का घेराव कर किया विरोध प्रदर्शन
Kanke, Ranchi | Jun 1, 2026 रिम्स के नर्सिंग स्टाफ को पिछले लगभग तीन महीना से वेतन नहीं मिलने के विरोध में रिम्स डायरेक्टर ऑफिस का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची के कर्मचारियों को महीनों से वेतन का भुगतान न होने से नाराज डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ,पारा मेडिकल कर्मियों और अन्य स्थायी कर्मचारियों ने रिम्स डायरेक्टर का घेराव किया।