देवेंद्रनगर: संस्कार निकेतन स्कूल में हिंदी–अंग्रेजी राइटिंग प्रतियोगिता संपन्न, 60 विद्यार्थियों ने लिया भाग
संस्कार निकेतन स्कूल में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए हिंदी एवं अंग्रेजी राइटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें लगभग 60 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हिंदी प्रतियोगिता में देव वर्मा प्रथम, दीपिका वर्मा द्वितीय और मोहम्मद फैजान तृतीय रहे।