मुंगावली: कंजिया मुंगावली सेक्शन में बेतवा नदी के पास ट्रेन से कटकर 24 वर्षीय युवक की मौत, मर्ग कायम
मिली जानकारी के अनुसार मुंगावली निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति ने बुधवार को दोपहर लगभग दो बजे थाने में सूचना दी कि कंजिया मुंगावली सेक्शन पर बेतवा नदी के पास डुगासरा निवासी सचिन गौस्वामी उम्र 24 वर्ष की बुधवार को सुबह ट्रेन से कट कर मौत हो गई, उक्त प्रकरण में मुंगावली पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है ।