राशमि: राशमी के झाड़ेश्वर महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर उमड़ी भक्तों की भीड़, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
कस्बे में अरावली पर्वतमाला पर स्थित प्राचीन झाड़ेश्वर महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार सुबह 7 बजे ही मंदिर में प्रथम आरती के दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे। सावन मास का पहला सोमवार होने और सोमवार को भगवान शिव का विशेष दिन माने जाने के कारण दूर-दराज से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। शिवालयों में छोटे बच्चों औ