श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मुस्लिम समाज के लोगों ने श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
Sadar, Varanasi | Jul 22, 2024 सावन माह के प्रथम दिन सोमवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए काफी संख्या में भीड़ उमड़ी। जिनके स्वागत के लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत कर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। इस दौरान लोगों ने कहा कि बाबा भोलेनाथ के श्रद्धालु दर्शन करने के लिए रात से लाइन में लगे हुए हैं, जिनके स्वागत के लिए हम लोग पुष्प वर्षा कर रहे हैं।