हरियाणा में 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां, गृह विभाग ने जारी किए आदेश
चंडीगढ़, 20 अक्टूबर। हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 IPS और HPS अधिकारियों की नियुक्ति एवं तबादले के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को नए पदों पर तैनात किया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
जारी आदेश के अनुसार, करनाल में तैनात DSP महाबीर सिंह को स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (SV & ACB) में DSP लगाया गया है। वहीं, करनाल के DSP राजीव कुमार को फतेहाबाद में तैनात किया गया है।
#HVN24