इंदिरा भवन में कांग्रेस उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम से ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव पर हुई चर्चा
नई दिल्ली। दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी से शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों, प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, सामाजिक समरसता, अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े मुद्दों तथा संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न सामाजिक एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।
बैठक में राजेंद्र पाल गौतम ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने तथा विभिन्न वर्गों तक संवाद बढ़ाने के संबंध में अपने सुझाव साझा किए। दोनों पक्षों के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और प्रदेश के समावेशी विकास को लेकर सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में विचार-विमर्श हुआ।
प्रतिनिधिमंडल में ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट वसी अहमद, राष्ट्रीय सचिव मुहम्मद अफसर, एडवोकेट मुजम्मिल खान तथा संगठन मंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता मुख्तार अहमद शामिल रहे।
#बरेली