बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने समकालीन अभियान में 67 इश्तेहार और 17 कुर्की का निष्पादन किया: SP
बेगूसराय पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत 67 इश्तिहार एवं 17 कुर्की का निष्पादन किया है. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस ने लंबित इश्तेहार एवं कुर्की के निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाया. एसपी ने बताया कि इस अभियान के तहत 04 अभियुक्त ने आत्मसमर्पण किया है.