महोबा: कबरई ब्लॉक कार्यालय में महिला आयोग की जनसुनवाई, तीन शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण
Mahoba, Mahoba | Jun 23, 2026 मिशन शक्ति 5.0 के तहत उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित हुई। कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, पेंशन और उत्पीड़न से जुड़ी 10 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि अन्य शिकायतों के शीघ्र समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।