हथुआ के गोपेश्वर कॉलेज में जेपी यूनिवर्सिटी के रिजल्ट प्रकाशन में गंभीर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए छात्रों ने सोमबार दोपहर 12 बजे जमकर प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में मौजूद छात्र-छात्राओं ने कॉलेज कार्यालय में ताला जड़ दिया और कार्यालय के सामने नीचे बैठकर यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाज़ी करने लगे।