राजमहल: तीनपहाड़ बाजार स्थित एक आवास में एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने फंदे से लटककर दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस
तीनपहाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत तीनपहाड़ बाजार स्थित एक आवास में सोमवार की देर रात एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही कमरे में पंखे के सहारे रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया। मृतक की पहचान मो. अमानतुल्लाह के रूप में हुई है। मंगलवार की संध्या करीब 6 बजे इसकी जानकारी मिली है। परिजनों के अनुसार वह पिछले कुछ समय से उक्त व्यक्ति का मानसिक स्थिति ठीक नहीं था।