कन्नौज: नसरापुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई
कन्नौज जिले के नसरापुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती बड़े ही सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महात्मा फुले के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।