कैराना: कैराना में सब रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर दस्तावेज लेखकों का धरना जारी, अधिवक्ताओं ने भी दिया समर्थन
Kairana, Shamli | Jun 19, 2026 ई—रजिस्ट्री व्यवस्था का दस्तावेज लेखकों द्वारा विरोध किया जा रहा है। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक संघ शाखा कैराना के अध्यक्ष चौधरी जतन सिंह ने बताया कि उन्होंने चौथे दिन भी सब रजिस्ट्रार कार्यालय में धरना दिया। वहीं, अधिवक्ता भी धरनास्थल पर पहुंचे। बार एसोसिएशन के महासचिव सरवेज जंग ने बताया कि अधिवक्ताओं ने भी हड़ताल रखी।