खगड़िया: कचहरी रोड मे जदयू की हुई बैठक, जन संवाद कार्यक्रम को लेकर किया चर्चा
आगामी नौ फरवरी को कचहरी रोड में जदयू का जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष वर्मा भाग लेंगे। यह बातें जदयू कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कही। उन्होंने कहा कि इस बैठक में पार्टी के पार्टी के प्रदेशस्तरीय, जिला स्तरीय पदाधिकारियों, प्रखण्ड अध्यक्ष रहेंगे.