खगड़िया: 10 फरवरी से 26 फरवरी तक फाइलेरिया को लेकर चलाया जाएगा अभियान, सीएस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
अगामी 10 फरवरी से 26 फरवरी तक फाइलेरिया को लेकर अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर आज खगड़िया सीएस ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फाइलेरिया को लेकर पूरे कार्यक्रम की जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि दस फरवरी से कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। तीन दिनों तक स्कूलों में कार्यक्रम चलाया जाएगा। चिंहित मरीजों के घर घर जाकर स्वास्थ्य कर्मी उसे दवा उपलब्ध कराएंगे।