Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews

#rich#hose#video,s#vairal,s 😎😎...

Bihar, Nalanda | Jan 19, 2026

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति 
नालंदा।
----------------

आज दिनांक 15/07/2026 को नालंदा खुला विश्वविद्यालय में बिहार के माननीय राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन का आगमन हुआ। विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने पर कुलपति प्रोफेसर रवींद्र कुमार, कुलसचिव प्रोफेसर अभय कुमार सिंह तथा विश्वविद्यालय परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के समन्वयक एवं शिक्षकों में प्रोफेसर बीना प्रसाद, प्रोफेसर बद्री नारायण सिंह, प्रोफेसर बी. के. मिश्रा, प्रोफेसर पूनम सिंह, प्रोफेसर पी. के. पोद्दार, प्रोफेसर श्याम नंदन, प्रोफेसर विमला प्रसाद, प्रोफेसर धर्मशीला प्रसाद, डॉ. अमरनाथ पाण्डेय, डॉ. पल्लवी, डॉ. मीना कुमारी, डॉ. संगीता कुमारी, सरफराज आलम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

माननीय कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय परिसर का भौतिक निरीक्षण किया तथा प्रधानमंत्री उषा (PM-USHA) परियोजना के अंतर्गत नवनिर्मित ऑनलाइन क्लास स्टूडियो एवं मास कम्युनिकेशन स्टूडियो का विधिवत लोकार्पण किया।

अपने संबोधन में कुलाधिपति ने कहा कि वर्तमान समय मास मीडिया और संचार का युग है। अपनी बातों, उपलब्धियों एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रभावी ढंग से दुनिया तक पहुंचाने के लिए आधुनिक संचार माध्यमों का व्यापक उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध का नालंदा की धरती से गहरा संबंध है, किंतु विश्व के अनेक लोगों को इसकी समुचित जानकारी नहीं है, क्योंकि हम अपनी विरासत और उपलब्धियों का प्रभावी प्रचार-प्रसार नहीं कर पाए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से आह्वान किया कि वे मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म का बुद्धिमत्तापूर्ण एवं सकारात्मक उपयोग कर समाज तथा राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

कुलपति प्रोफेसर रवींद्र कुमार ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि विश्वविद्यालयों की प्रगति एवं विकास कार्यों का स्वयं निरीक्षण करने की कुलाधिपति की पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि नालंदा खुला विश्वविद्यालय इस महत्वपूर्ण पहल की प्रथम कड़ी बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहा है तथा कुलाधिपति के मार्गदर्शन से विश्वविद्यालय नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगा।

कार्यक्रम में बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव श्री दीपक कुमार, नालंदा की जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री भारत सोनी, अपर समाहर्ता श्री राजीव रंजन कुमार सिन्हा, सहित राज्य एवं जिला प्रशासन के अनेक वरिष्ठ अधिकारी तथा गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. किरण पाण्डेय ने किया। अंत में उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वविद्यालय परिवार ने माननीय कुलाधिपति के मार्गदर्शन को विश्वविद्यालय के विकास के लिए प्रेरणादायी बताया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Nalanda University, Rajgir 
Nava Nalanda Mahavihara Nalanda 
Department of Tourism, Government of Bihar 
Press Information Bureau - PIB,  Government of India  
#GovernorOfBihar #LtGenSyedAtaHasnain
Nalanda Education Centre 
Bihar Education Department

प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। ---------------- आज दिनांक 15/07/2026 को नालंदा खुला विश्वविद्यालय में बिहार के माननीय राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन का आगमन हुआ। विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने पर कुलपति प्रोफेसर रवींद्र कुमार, कुलसचिव प्रोफेसर अभय कुमार सिंह तथा विश्वविद्यालय परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के समन्वयक एवं शिक्षकों में प्रोफेसर बीना प्रसाद, प्रोफेसर बद्री नारायण सिंह, प्रोफेसर बी. के. मिश्रा, प्रोफेसर पूनम सिंह, प्रोफेसर पी. के. पोद्दार, प्रोफेसर श्याम नंदन, प्रोफेसर विमला प्रसाद, प्रोफेसर धर्मशीला प्रसाद, डॉ. अमरनाथ पाण्डेय, डॉ. पल्लवी, डॉ. मीना कुमारी, डॉ. संगीता कुमारी, सरफराज आलम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। माननीय कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय परिसर का भौतिक निरीक्षण किया तथा प्रधानमंत्री उषा (PM-USHA) परियोजना के अंतर्गत नवनिर्मित ऑनलाइन क्लास स्टूडियो एवं मास कम्युनिकेशन स्टूडियो का विधिवत लोकार्पण किया। अपने संबोधन में कुलाधिपति ने कहा कि वर्तमान समय मास मीडिया और संचार का युग है। अपनी बातों, उपलब्धियों एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रभावी ढंग से दुनिया तक पहुंचाने के लिए आधुनिक संचार माध्यमों का व्यापक उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध का नालंदा की धरती से गहरा संबंध है, किंतु विश्व के अनेक लोगों को इसकी समुचित जानकारी नहीं है, क्योंकि हम अपनी विरासत और उपलब्धियों का प्रभावी प्रचार-प्रसार नहीं कर पाए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से आह्वान किया कि वे मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म का बुद्धिमत्तापूर्ण एवं सकारात्मक उपयोग कर समाज तथा राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। कुलपति प्रोफेसर रवींद्र कुमार ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि विश्वविद्यालयों की प्रगति एवं विकास कार्यों का स्वयं निरीक्षण करने की कुलाधिपति की पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि नालंदा खुला विश्वविद्यालय इस महत्वपूर्ण पहल की प्रथम कड़ी बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहा है तथा कुलाधिपति के मार्गदर्शन से विश्वविद्यालय नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगा। कार्यक्रम में बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव श्री दीपक कुमार, नालंदा की जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री भारत सोनी, अपर समाहर्ता श्री राजीव रंजन कुमार सिन्हा, सहित राज्य एवं जिला प्रशासन के अनेक वरिष्ठ अधिकारी तथा गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. किरण पाण्डेय ने किया। अंत में उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वविद्यालय परिवार ने माननीय कुलाधिपति के मार्गदर्शन को विश्वविद्यालय के विकास के लिए प्रेरणादायी बताया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Nalanda University, Rajgir Nava Nalanda Mahavihara Nalanda Department of Tourism, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India #GovernorOfBihar #LtGenSyedAtaHasnain Nalanda Education Centre Bihar Education Department

Nalanda, Bihar | Jul 15, 2026

पहले भाजपा के कुकृत्यों से अयोध्या पानी-पानी हो गया और अब भाजपा सरकार की

पहले भाजपा के कुकृत्यों से अयोध्या पानी-पानी हो गया और अब भाजपा सरकार की

Bihar, Nalanda | Jul 15, 2026

बिहारी कृषि परिवार के शहीद साथी अरुण कुमार की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पितरामघाट (चंडी), नालंदा।

बिहारी कृषि परिवार के शहीद साथी अरुण कुमार की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पितरामघाट (चंडी), नालंदा।

Bihar, Nalanda | Jul 14, 2026

प्रेस विज्ञप्ति 
नालन्दा।
...................

कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा संचालित आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र, नालन्दा का उद्घाटन श्री राजीव रंजन कुमार सिन्हा, अपर समाहर्त्ता-सह-अपर दण्डाधिकारी, नालन्दा एवं श्री रंजन कुमार चौधरी, अपर समाहर्त्ता विभागीय जाँच, नालन्दा द्वारा दिनांक-14.07.2026 को  किया गया।

 जिसमें छात्र/छात्राओं द्वारा सर्वप्रथम सरस्वती वंदना किया गया उसके उपरांत छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया जिसमें स्वागत गान एवं नृत्य की प्रस्तुति दी गयी।

कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा संचालित आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र, नालन्दा (पता-किसान कॉलेज रोड, आशानगर, सोहसराय स्थित अरावत पैलेस के समीप) में चार (4) विद्याओं शास्त्रीय गयान, भरतनाट्यम, कथक एवं वादन (तबला एवं हारमोनियम) में छात्र/छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। केन्द्र में प्रत्येक विद्या में अधिकतम 40 छात्र/छात्राओं का नामांकन किया जाना है। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर नामांकन होगा। प्रशिक्षण हेतु छात्र/छात्राओं के लिए उम्र सीमा 6 वर्ष से अधीक होनी चाहिए। आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र मंगलवार से रविवार तक खुली रहती है। सत्र अवधि अपराह्न 2:00 बजे से 4:00 बजे तक तथा 4:00 बजे से 6:00 बजे तक है।

कार्यक्रम में सुश्री शालिनी प्रकाश, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, नालन्दा, श्रीमति स्नेहा, सहायक निदेशक, समाजिक सुरक्षा कोषांग, नालन्दा, श्री मनीष कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, नालन्दा, आकिफ बक्कास, जिला नियोजन पदाधिकारी, नालन्दा, डॉ० अजय कुमार सिंह, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, नालन्दा एवं सुश्री प्राची प्रिया, वरीय उप समाहर्त्ता, नालन्दा उपस्थित थें।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति नालन्दा। ................... कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा संचालित आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र, नालन्दा का उद्घाटन श्री राजीव रंजन कुमार सिन्हा, अपर समाहर्त्ता-सह-अपर दण्डाधिकारी, नालन्दा एवं श्री रंजन कुमार चौधरी, अपर समाहर्त्ता विभागीय जाँच, नालन्दा द्वारा दिनांक-14.07.2026 को किया गया। जिसमें छात्र/छात्राओं द्वारा सर्वप्रथम सरस्वती वंदना किया गया उसके उपरांत छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया जिसमें स्वागत गान एवं नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा संचालित आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र, नालन्दा (पता-किसान कॉलेज रोड, आशानगर, सोहसराय स्थित अरावत पैलेस के समीप) में चार (4) विद्याओं शास्त्रीय गयान, भरतनाट्यम, कथक एवं वादन (तबला एवं हारमोनियम) में छात्र/छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। केन्द्र में प्रत्येक विद्या में अधिकतम 40 छात्र/छात्राओं का नामांकन किया जाना है। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर नामांकन होगा। प्रशिक्षण हेतु छात्र/छात्राओं के लिए उम्र सीमा 6 वर्ष से अधीक होनी चाहिए। आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र मंगलवार से रविवार तक खुली रहती है। सत्र अवधि अपराह्न 2:00 बजे से 4:00 बजे तक तथा 4:00 बजे से 6:00 बजे तक है। कार्यक्रम में सुश्री शालिनी प्रकाश, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, नालन्दा, श्रीमति स्नेहा, सहायक निदेशक, समाजिक सुरक्षा कोषांग, नालन्दा, श्री मनीष कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, नालन्दा, आकिफ बक्कास, जिला नियोजन पदाधिकारी, नालन्दा, डॉ० अजय कुमार सिंह, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, नालन्दा एवं सुश्री प्राची प्रिया, वरीय उप समाहर्त्ता, नालन्दा उपस्थित थें। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Jul 14, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
डीएम उदिता सिंह का कड़ा निर्देश: हाईवे और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर चलेगा विशेष हेलमेट व गति चेकिंग अभियान

नालंदा (बिहार शरीफ), 14 जुलाई 2026: जिला पदाधिकारी (डीएम) उदिता सिंह की अध्यक्षता में आज नालंदा जिला सड़क सुरक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क हादसों में कमी लाने के लिए कई कड़े निर्देश दिए गए।

 बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने पुलिस और परिवहन विभाग को स्पष्ट आदेश दिया कि राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों और जिले के सभी दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) पर एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाए।

इस अभियान के तहत बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों और तय गति सीमा का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई करते हुए चालान काटने का निर्देश दिया गया है, ताकि सड़कों पर अनुशासन बना रहे और लोगों की जान बचाई जा सके।

बैठक में जिले के कुल 17 चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर चल रहे सुधार कार्यों की भी गहन समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि एनएच-31 पर स्थित 17 नंबर चौक, देवीसराय मोड़, ममू भांजा चौक और बिजवानपर गुमटी जैसे 11 खतरनाक स्थानों पर गति सीमा बोर्ड, साइन बोर्ड, सोलर ब्लिंकर और रंबल स्ट्रिप लगाने का कार्य पूरी तरह से संपन्न हो चुका है। इसके अलावा 04 अन्य ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्य तेजी से प्रगति पर है और शेष बचे 02 स्थानों पर भी जल्द काम शुरू करने की हिदायत दी गई है। इसके साथ ही बैठक में सड़क दुर्घटना के घायलों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उनकी जान बचाने वाले संवेदनशील नागरिकों, जिन्हें 'राहवीर' (गुड समैरिटन) की संज्ञा दी गई है, को प्रोत्साहित करने पर भी विशेष चर्चा हुई। जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में राजेश कुमार और सुभाष कुमार नामक दो राहवीरों को सम्मानित किया जा चुका है और उनके प्रोत्साहन के लिए ₹25,000 की राशि के भुगतान हेतु परिवहन विभाग को पत्र भेजा गया है।
परिवहन विभाग द्वारा विगत जून माह की कार्रवाई रिपोर्ट भी पेश की गई, जिसके अनुसार 01 जून 2026 से 30 जून 2026 तक नियम उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कुल 205 चालान काटे गए और ₹1,49,500 की राजस्व वसूली की गई। इसके अलावा लंबित चल रहे ₹35,92,292 के चालान राजस्व की वसूली में भी तेजी लाने का निर्देश दिया गया। वर्तमान में जारी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिला पदाधिकारी ने पथ निर्माण विभागों और स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया कि वे जल-जमाव वाले क्षेत्रों, टूटी सड़कों तथा अंडरपास में जल निकासी की व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करें। अंत में उन्होंने आम जनता से भी भावुक अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है, इसलिए वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग बिल्कुल न करें और सीट बेल्ट व हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग कर एक सुखी परिवार और सुरक्षित समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Press Information Bureau - PIB,  Government of India 
Transport Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति डीएम उदिता सिंह का कड़ा निर्देश: हाईवे और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर चलेगा विशेष हेलमेट व गति चेकिंग अभियान नालंदा (बिहार शरीफ), 14 जुलाई 2026: जिला पदाधिकारी (डीएम) उदिता सिंह की अध्यक्षता में आज नालंदा जिला सड़क सुरक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क हादसों में कमी लाने के लिए कई कड़े निर्देश दिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने पुलिस और परिवहन विभाग को स्पष्ट आदेश दिया कि राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों और जिले के सभी दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) पर एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाए। इस अभियान के तहत बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों और तय गति सीमा का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई करते हुए चालान काटने का निर्देश दिया गया है, ताकि सड़कों पर अनुशासन बना रहे और लोगों की जान बचाई जा सके। बैठक में जिले के कुल 17 चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर चल रहे सुधार कार्यों की भी गहन समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि एनएच-31 पर स्थित 17 नंबर चौक, देवीसराय मोड़, ममू भांजा चौक और बिजवानपर गुमटी जैसे 11 खतरनाक स्थानों पर गति सीमा बोर्ड, साइन बोर्ड, सोलर ब्लिंकर और रंबल स्ट्रिप लगाने का कार्य पूरी तरह से संपन्न हो चुका है। इसके अलावा 04 अन्य ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्य तेजी से प्रगति पर है और शेष बचे 02 स्थानों पर भी जल्द काम शुरू करने की हिदायत दी गई है। इसके साथ ही बैठक में सड़क दुर्घटना के घायलों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उनकी जान बचाने वाले संवेदनशील नागरिकों, जिन्हें 'राहवीर' (गुड समैरिटन) की संज्ञा दी गई है, को प्रोत्साहित करने पर भी विशेष चर्चा हुई। जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में राजेश कुमार और सुभाष कुमार नामक दो राहवीरों को सम्मानित किया जा चुका है और उनके प्रोत्साहन के लिए ₹25,000 की राशि के भुगतान हेतु परिवहन विभाग को पत्र भेजा गया है। परिवहन विभाग द्वारा विगत जून माह की कार्रवाई रिपोर्ट भी पेश की गई, जिसके अनुसार 01 जून 2026 से 30 जून 2026 तक नियम उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कुल 205 चालान काटे गए और ₹1,49,500 की राजस्व वसूली की गई। इसके अलावा लंबित चल रहे ₹35,92,292 के चालान राजस्व की वसूली में भी तेजी लाने का निर्देश दिया गया। वर्तमान में जारी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिला पदाधिकारी ने पथ निर्माण विभागों और स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया कि वे जल-जमाव वाले क्षेत्रों, टूटी सड़कों तथा अंडरपास में जल निकासी की व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करें। अंत में उन्होंने आम जनता से भी भावुक अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है, इसलिए वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग बिल्कुल न करें और सीट बेल्ट व हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग कर एक सुखी परिवार और सुरक्षित समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Transport Department, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Jul 14, 2026

#rich#hose#video,s#vairal,s 😎😎... - Bihar News