मेरठ: इचौली क्षेत्र में होमगार्ड का रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल, अधिकारियों ने वीडियो की जांच के दिए आदेश
Meerut, Meerut | Jul 14, 2025 मेरठ के इचौली थाना क्षेत्र में एक होमगार्ड का रिश्वत लेने का वीडियो सामने आया है वीडियो इचौली थाना क्षेत्र के राजपुर में मौजूद एक कंपनी का बताया जा रहा है बताया जा रहा है कि होमगार्ड पवन विधूड़ी काफी समय से होमगार्डो से उनकी ड्यूटी लगवाने के नाम पर रिश्वत ले रहा था वही वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने वीडियो की जांच के आदेश जारी कर दिया है