जमुई: बूढ़ीखार महादलित टोला में डॉ. नीरज साह ने केके काटकर भामा साह की जयंती मनाई, महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया
Jamui, Jamui | May 3, 2026 दानवीर भामा साह जयंती पखवाड़ा के अवसर पर रविवार की शाम 4:00 बजे हड्डी रोग विशेषज्ञ सह समाजसेवी डॉ. नीरज साह झाझा प्रखंड क्षेत्र के बूढ़ीखार महादलित बस्ती में पहुंचे, जहां लोगों ने ढोल बाजा के साथ फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर केक काटकर भामा साह की जयंती मनाई और एकता व शांति का संदेश दिया। उसके बाद साड़ी का वितरण किया गया।