संभल: उ.प्र. में विकास की सबसे बड़ी परियोजनाओं में शामिल गंगा एक्सप्रेस वे अंतिम चरण में है, संभल से भी गुजरेगा एक्सप्रेस वे
उत्तर प्रदेश में विकास की सबसे बड़ी परियोजना में शामिल गंगा एक्सप्रेसवे लगभग बनकर तैयार है लोगों को सिर्फ उद्घाटन का इंतजार है। मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाला एक्सप्रेस वे कई जिलों को जोड़ते हुए विकास की नई कहानी लिखेगा। लोगों को उम्मीद है, यात्रा आसान होगी और रोजगार भी बढ़ेंगे।