कर्वी: चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र में सीएनजी ऑटो से गिरकर 10 वर्षीय बच्ची की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र के खपटीहा गांव में शुक्रवार दोपहर 1 बजे 10 वर्षीय मनु पुत्री जितेंद्र सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि वह सीएनजी ऑटो से गिर गई, जिससे उसकी गर्दन में गंभीर चोट लग गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आज शुक्रवार दोपहर 3 बजेपोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।