गोवर्धन: गोवर्धन में गिरी आकाशीय बिजली, तेज आवाज के साथ ढहा मकान का हिस्सा, दूसरे कमरे में होने के कारण परिवार सुरक्षित बचा
गिर्राज जी के धाम गोवर्धन क्षेत्र में कुदरत का कहर देखने को मिला है। मंगलवार तड़के नगला हरिपुरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान का हिस्सा ताश के पत्तों की तरह ढह गया। गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे घटना मंगलवार सुबह करीब 4 बजे की है, जब पूरा गांव गहरी नींद में था