गुलाबगंज: हटाए गए गुलाबगंज कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के समर्थन मे आई समाज,दांगी समाज ने संदीप ठाकुर और राजीव दांगी को लेकर की चर्चा
मंगलवार दोपहर 3 बजे गुलाबगंज दांगी समाज की धर्मशाला में जिला दांगी क्षत्रिय समाज की बैठक आयोजित की गई। जिसमें गंजबासौदा नगरपालिका के उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर के खिलाफ हुई एफआईआर और गुलाबगंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रहे राजीव दांगी को अचानक हटाए जाने पर चर्चा करते हुए आगामी रणनीति बनाई गई। समाज के पदाधिकारी विनीत दांगी ने बताया की दोनो मामलो मे मंथन कर काम करेगे।