बैतूल नगर: कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने बढ़ते तापमान के चलते नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाओं में अवकाश का आदेश जारी किया
बैतूल जिले में पड़ रही अत्यधिक गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण लू की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव से बचाव के लिए बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे द्वारा जिले में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक सोमवार से अवकाश घोषित किया गया है। उपर्युक्त आदेश की जानकारी रविवार देर रात 10.56 पर जनसंपर्क द्वारा दी गई