कोलेबिरा: धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर कोलेबिरा कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
मंगलवार दोपहर 1 बजे कोलेबिरा प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने धरती आबा Birsa Munda की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि देकर उनके संघर्ष, उलगुलान आंदोलन और आदिवासी अधिकारों की रक्षा में योगदान को याद किया। इस अवसर पर राकेश कोनगाड़ी, सुलभ नेल्सन डुंगडुंग, सुनील खड़िया, तजमुल अहमद सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।