कासगंज: सोरों कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
सोरो कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी का नाम तुषाल पुत्र प्रेमचंद है। आरोपी सोरों के मौहल्ला कटरा भीम चौक का रहने वाला है। गिरफ्त में आए आरोपी के कब्जे से कब्जे एक अवैध तमंचा 315 बोर बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। जिला न्यायालय में पेश कर आरोपी को जेल भेजा गया है।