बड़ौद: बड़ोद कृषि उपज मंडी में आज 500 बोरी फसलों की हुई आवक, गेहूं का अधिकतम मूल्य 2684 प्रति क्विंटल तक बिका
आगर जिले के बड़ोद कस्बे में डग रोड स्थित कृषि उपज मंडी में आज 500 बोरी फसलों की आवक हुई, जिसमें गेहूं, सोयाबीन, रायडा व धनिया की फसल की आवक रही। गेहूं अधिकतम मूल्य 2684 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिका, सोयाबीन 4495 प्रति क्विंटल, रायड़ा 5187 रुपए प्रति क्विंटल, वहीं धनिया 6484 प्रति क्विंटल की दर से नीलामी हुई। शाम 5:00 बजे तक चली नीलामी।